फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod: रेलवे स्टेशन तक पहुंची खेतों में लगी आग, डेढ़ करोड़ का हुआ नुकसान, रिले पैनल जलकर खाक

Wed, 14 Jun 2023 11:29 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

आग की लपटों में रेलवे के कई सामान जलकर खाक हो गए। आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को बुलाया गया लेकिन आग इतनी तेज थी कि आग पर काबू पाने में काफी देर हो गई और करोड़ों का सामान जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन
रेलवे का सामान जलकर खाक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे के स्टोर रूम के खुले मैदान में रखे सामान जलकर खाक हो गए। दरअसल खेतों की सफाई के दौरान कचरा जलाने के आग लगाई गई थी। शाम होते होते यह आग खेतों से रेलवे यार्ड तक पहुंची और और आग तेजी से फैल गई।

विज्ञापन


आग की लपटों में रेलवे के कई सामान जलकर खाक हो गए। आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को बुलाया गया लेकिन आग इतनी तेज थी कि आग पर काबू पाने में काफी देर हो गई और करोड़ों का सामान जलकर खाक हो गया।

डेढ़ करोड़ का सामान खाक
रेलवे विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार आज देर शाम को लगी थी और बुझाते बुझाते रात हो गई सुबह जब नुकसान का अंदेशा लगाया गया तो लगभग डेढ़ करोड़ के सामान जलने की बात सामने आई। फिलहाल बाहर से टीम आकर इसकी जांच करेगी। रेलवे और पुलिस में भी इसकी सूचना दे दी गई है। आगे जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें