फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod: शराब पकड़ने पर आरोपी को पीटते हुए ले गई आबकारी विभाग की टीम, जेल में युवक की मौत, परिजन लगा रहे ये आरोप

Wed, 29 May 2024 07:59 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

बालोद जिले की उप जेल में बंद कैदी लोकेश सिन्हा पिता भारत लाल सिन्हा की मौत का मामला सामने आया है। जिस पर परिजन मारपीट का आरोप लगा रहे हैं और देवरी थाने में पूरे मामले की शिकायत भी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
उप जेल में कैदी लोकेश सिन्हा की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद जिले की उप जेल में बंद कैदी लोकेश सिन्हा पिता भारत लाल सिन्हा की मौत का मामला सामने आया है। जिस पर परिजन मारपीट का आरोप लगा रहे हैं और देवरी थाने में पूरे मामले की शिकायत भी दर्ज कराई है। आपको बता दें कि बालोद जिला उप जेल में बंद कैदी की मौत देर रात करीब 12 बजे हुई। बताया जा रहा है कि कैदी 25 मई को शराब बेचते पकड़ा गया था जिसे आबकारी विभाग कार्यवाही कर पुलिस को सुपुर्द किया। आरोपी को जेल दाखिल करने कर बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई जिसके बाद उसकी मौत हॉस्पिटल में हो गई। वहीं इस मामले में मृतक के परिजनों ने गिरफ्तार करने वाले आबकारी विभाग पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

कैदी से ना मिलने देने का आरोप

मृतक के परिजाओं ने बताया कि यहां पर हमे कैदी से ना मिलने देने का आरोप लगाया है और बताया कि हमारा भाई कैसा है किस स्थिति में है जेल प्रबंधन ने इन सब से हमे दूर रखा पता नहीं किस के कारण यह हादसा हुआ आबकारी वाले भी उसे पीटते हुए ले गए और जेल में क्या स्थिति रही यह आम हमे जानकारी नहीं है वहीं जेलर शोभा रानी का कहना है कि जब परिजन आए तो बंदी आराम कर रहा था या फिर अस्पताल में था जिसके कारण उन्हें अस्पताल जाने कहा गया।


नशा नहीं मिलने से बेचने था 

बालोद उप जेल की जेलर शोभा रानी ने बताया कि उपजैल में कैदी लोकेश का व्यवहार बदलने लगा वो अकेले रहने लगा और बेचैन रहने लगा जिसके बाद हमे यह अंदाजा हुआ कि नशा ना मिलने के कारण लक्षण उसने नजर आने लगा जिसके बाद उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया जहां 5 घंटे लगभग उसे अंदर आब्जर्व में रखा गया फिर स्थिति सामान्य होने के बाद उसे वापस जेल लाया गया, अगले दिन फिर उन्हे अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद उनका इलाज किया गया शाम को जन उनकी तबियत बिगड़ी बंदियों ने हमे सूचना दी तब बंदी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

विज्ञापन

मजिस्ट्रेट के सामने पीएम 

मामला संवेदनशील होने की वजह से मजिस्ट्रेट के सामने नेता की युवक का पोस्टमार्टम कराया गया है इसके बाद सब परिजनों को सौंप दिया गया है हालांकि थाने में मारपीट संबंधित शिकायत आबकारी विभाग के विरुद्ध उसके परिजनों ने दर्ज कराई है परिजनों की माने तो पांच लोग गिरफ्तार करने आए थे और पीते पीते थे ले गए जिसमें दो खाकी वर्दी में थे और तीन सिविल कपड़े में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें