फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक की राइस मिल में हाथी का उत्पात: दीवार तोड़ अंदर घुसे, खा गए बोरों में रखा धान; अब तक ली छह की जान

Sun, 21 May 2023 01:24 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद

सार

वन विभाग की ओर से हाथी के विचरण क्षेत्र में रात में सफर करने पर भी पाबंदी लगा दी गई है। बालोद जिले के लगभग दर्जन भर गांवों में अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें प्रमुख रूपसे कर्रेझर, मुसकेरा, अलोरी, ओनाकोना, आमापानी, बरपानी, नैकुरा मडवाथरा बोरिदकला, मुडखुसरा आदि शामिल हैं। 
विज्ञापन
हाथियों ने राइस मिल में उत्पात मचाया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बालोद में हाथियों का उत्पात जारी है। करीब डेढ़ महीने से हाथी लोगों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। अब शनिवार रात हाथियों ने संजारी बालोद के पूर्व विधायक की राइस मिल पर धावा बोल दिया। सुरक्षा दीवार तोड़कर अंदर घुसे हाथी वहां बोरों में रखा धान खा गए और बाकी तहस-नहस कर दिया। जिले में हाथी अब तक छह लोगों की जान ले चुके हैं। हालांकि वन विभाग सतर्कता का दावा जरूर करता है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हाथी की वर्तमान में लोकेशन बालोद और धमतरी वन मंडल की सीमा बताई जा रही है। हाथियों ने जमकर फसलों को नुकसान पहुंचाया है। वन विभाग ने बताया कि हाथी की उपस्थिति को देखते हुए लगातार मुनादी कराई जा रही है और लोगों को अकेले जंगल में जाने की अनुमति नहीं दी जा रही। वहीं हाथी दिखने पर नजदीकी वन विभाग को सूचित करने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग की ओर से हाथी के विचरण क्षेत्र में रात में सफर करने पर भी पाबंदी लगा दी गई है। बालोद जिले के लगभग दर्जन भर गांवों में अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें प्रमुख रूपसे कर्रेझर, मुसकेरा, अलोरी, ओनाकोना, आमापानी, बरपानी, नैकुरा मडवाथरा बोरिदकला, मुडखुसरा आदि शामिल हैं। दंतैल हाथी लगातार बालोद, धमतरी और गुरूर वन परीक्षेत्र, डौंडीलोहारा वन परीक्षेत्र इत्यादि में विचरण कर रहा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें