फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod: भिलाई इस्पात संयंत्र की भट्ठी में जला 30.38 लाख रुपये का नशे का सामान, एसपी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

Mon, 01 Sep 2025 09:57 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

23 प्रकरणों में जब्त कुल 296.623 किलोग्राम गांजा एवं 26,082 नशीली दवाइयों का नष्टीकरण किया। यह कार्रवाई जिले के थाना भिलाई भट्टठी क्षेत्र में स्थित भिलाई इस्पात संयंत्र के एसएमएस-3 के भस्मीकरण यंत्र में की गई।
विज्ञापन
मादक पदार्थों को किया गया नष्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञापन

मादक पदार्थों के विरुद्ध चलायी जा रही सख्त कार्रवाई के तहत जिला बालोद में जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति ने 23 प्रकरणों में जब्त कुल 296.623 किलोग्राम गांजा एवं 26,082 नशीली दवाइयों का नष्टीकरण किया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर, जिला आबकारी अधिकारी योगेश्वर कुमार द्विवेदी और अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

यह कार्रवाई जिले के थाना भिलाई भट्टठी क्षेत्र में स्थित भिलाई इस्पात संयंत्र के एसएमएस-3 के भस्मीकरण यंत्र में की गई, जहा नष्टीकरण योग्य मादक पदार्थों को विधिपूर्वक जलाकर नष्ट किया गया। जब्त मादक पदार्थों की कुल कीमत लगभग 30 लाख 38 हजार रुपये आंकी गई है। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर अलग ही रूप में नजर आईं। वह हेलमेट पहन कर भिलाई इस्पात संयंत्र की भट्टी तक पहुंचे हुए थे और अपनी नजरों के सामने सभी नष्टीकरण योग्य मादक पदार्थों को नष्ट कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध कठोर रूख अपनाते हुए इस तरह की कार्रवाई नियमित रूप से की जा रही है, जिससे जिले में नशे एवं मादक पदार्थों के कारोबार पर कड़ी चोट पहुंचाई जा सके। इस कार्रवाई से जिले में नशामुक्त समाज की ओर एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ा है और प्रशासन इस दिशा में पूरी तत्परता के साथ आगे बढ़ रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें