फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod: शहीद परिवारों के सम्मान के साथ दीपावली की शुरुआत, विधायक चंद्राकर हुए शामिल, बोले- कानून व्यवस्था बेहतर

Wed, 30 Oct 2024 03:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

बालोद जिले में एक ऐसा गांव है जहां पर दीपावली की शुरुआत शहीद परिवारों के साथ की जाती है। हम बात कर रहे हैं ग्राम धनेली का यहां पर धनतेरस के दिए सहित परिवारों के साथ मिलकर चलाए जाते हैं। 
विज्ञापन
शहीद परिवारों के सम्मान के साथ दीपावली की शुरुआत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद जिले में एक ऐसा गांव है जहां पर दीपावली की शुरुआत शहीद परिवारों के साथ की जाती है। हम बात कर रहे हैं ग्राम धनेली का यहां पर धनतेरस के दिए सहित परिवारों के साथ मिलकर चलाए जाते हैं और यह अनोखी परंपरा पिछले लगभग 6 वर्षों से चली आ रही है आयोजक समिति के सदस्यों की माने तो इस आयोजन का उद्देश्य है उन सहित परिवारों का सम्मान करना जिनके घर के दिए बुझ चुके हैं उनको हम अपनेपन का हिसाब दिलाते हैं कि यदि उनके परिवार का कोई सदस्य देश की सेवा में अपनी जान गवा बैठा है तो हम उनके परिवार हैं इस आयोजन में दुर्गा के विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए उन्होंने कहा कि यह अपने आप में एक अच्छी परंपरा है और मुझे जाकर काफी अच्छा लगा आपको बता दें कि यहां पर सैनिकों का भी सम्मान ग्रामीणों की तरफ से किया गया। 

विज्ञापन


अच्छी सोच की परिचायक
विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि यह एक अच्छी सोच की परिचायक है देश की सेवा में तट पर जवानों के परिवारों को अकेलापन महसूस ना हो इसके लिए यह आयोजन नील का पत्थर साबित हो रहा है ग्रामीणों ने साथ मिलकर शहीदों के परिजनों और सैनिकों के साथ मिलकर धनतेरस के दीपक जलाए हैं और उनका भव्य सम्मान किया जा रहा है यह सीना चौड़ा करने वाला विषय है तो वहीं बालोद जिला भाजपा अध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि अपनों के साथ तो दिवाली हर कोई मानता है परंतु जब देश के जवानों के साथ त्यौहार मनाने का अवसर मिले तो उसकी बात की कुछ और है और कुछ ऐसा ही आज हमें यहां आकर महसूस हो रहा है।

दीपावली हो तो ऐसी
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णकांत पवार ने कहा कि बालोद जिले में ये पहला गांव है जहां इस तरह की पहल की गई है और बालोद जिले के इस गांव में एक अपनत्व का एहसास हो रहा है और ये अपने आप में गौरवशाली क्षण है आप सब की एकजुटता देश प्रेम को प्रदर्शित कर रही है वहीं आयोजक दुर्गानंद साहू ने कहा कि हमारे गांव के इस पहल की साक्षी आप सब बन रहे हैं युवाओं के सोच के परिणाम सवारियों यह सफल हो पाया है और आज एक भव्य आयोजन का स्वरूप ले चुका है, जिला पंचायत सदस्य ललिता साहू ने कहा कि ये वो अवसर है जहां हम देश के सभी शहीदों और उनके परिवार को याद करते हैं।
विज्ञापन


कानून व्यवस्था बेहतर, कांग्रेस बेवजह बना रही मुद्दा
प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस हमलावर है ऐसे में दुर्ग विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस बेवजह सरकार को बदनाम करने बहाने बना रही है जबकि मुख्यमंत्री और गृह मंत्री के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहतर हुआ है और यहां पर कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है।

रंग झरोखा ने बांधा समा, युवाओं को दिया मंच
सैनिक सम्मान और शहीद परिवारों के साथ त्यौहार की शुरुआत के साथ ही यहां पर रात्रिकालीन रंग झरोखा कार्यक्रम भी रखा गया था जहां पर लोगों ने रात भर कार्यक्रम का आनंद लिया इस दौरान यहां पर युवाओं को नृत्य कला के लिए मंच भी उपलब्ध कराया गया था इस आयोजन में दुर्गानंद साहू ने विशेष योगदान दिया उनके साथ प्रीतम साहू पिमन साहू सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें