फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नक्सलियों की डेडलाइन फिक्स है': छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री की भी चेतावनी, पेयजल संकट से निपटने के दिए निर्दे

Fri, 25 Apr 2025 08:38 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव बालोद के जिले पर रहे। इस दौरान उन्होंने साहू समाज के कार्यक्रम में विकास के लिए 25 लाख तो कलेक्टोरेट में अधिकारियों की बैठक लेकर पेयजल संकट से निपटने निर्देश दिए।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री अरुण साव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव बालोद जिले के दौरे पर रहे, जहां उन्होंने गुण्डरदेही ब्लॉक के ग्राम भेंडरा में मिनीमाता की प्रतिमा का अनावरण किया। जिसके बाद बालोद जिला साहू समाज के नवीन भवन का रिबन काटकर लोकार्पण किया। वहीं उन्होंने अपने तीन विभागों के अधिकारी कर्मचारियों के साथ जिले भर में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी है और पेयजल संकट को देखते हुए पर्याप्त व्यवस्था बनाने निर्देशित किया गया है। वहीं बस्तर में चल रहे मुठभेड़ पर बयान देते हुए उन्होंने कहा कि बार बार मुख्य धारा में जुड़ने के लिए नक्सलियों को समय दिया गया है।

साहू समाज के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उप मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों के लिए यहां पर 25 लाख रुपए देने की घोषणा की। जिससे भवन का और बेहतर विस्तार हो पाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि मार्च 2026 तक यहां पर नक्सलवाद खत्म करने का निर्णय लिया है। हम इसपर काम कर रहे हैं। उप मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की तात्कालिक व्यवस्था के लिए 70 ट्यूब वेल की स्वीकृति दी। वहीं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को निर्देशित किया कि जो पुराने हैंडपंप खराब हैं। उन्हें मोबाइल यूनिट के माध्यम से सुधारे जिससे बेहतर व्यवस्था बन सके।
विज्ञापन


सुशासन त्यौहार पर दिया जोर
उपमुख्यमंत्री ने कहा के अधिकारियों को निर्देशित दिया गया है कि सुशासन त्यौहार चल रहा है इसके लिए यहां पर रोजाना तरीके से निराकरण करें और उन्होंने यह भी कहा कि सुशासन त्यौहार के माध्यम से सरकार जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुन रही है और उसका निराकरण भी कर रही है। यह एक अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में निर्माण कार्य को लेकर समय पर पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। 

शस्त्र छोड़े नक्सली
उपमुख्यमंत्री ने बस्तर में चल रहे मुठभेड़ और अंतिम खाते में की ओर बढ़ रहे हैं। जवानों को लेकर कहा कि जंगल में घुसकर सशस्त्र नक्सलियों से जवान लोहा ले रहे हैं। हमने बार-बार नक्सलियों को आगाह किया है कि हमारा लक्ष्य है 2026 तक नक्सलवाद का खात्मा करना तो यह डेडलाइन एकदम फिक्स है और हमारे समाज की मुख्य धारा से नक्सली यदि जुड़ते हैं तो उनका स्वागत है। लेकिन उन्होंने डेडलाइन की बात को हमेशा याद दिलाया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें