फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: बालोद में सड़क निर्माण में लगे ठेकेदार की धारदार हथियार से वार कर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 19 Jun 2025 01:10 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

बालोद जिले के गुरूर थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। मृतक का नाम सरदार सिंह बताया जा रहा है, जोकि मध्यप्रदेश के लक्ष्मीपुरा जिला नीमच का रहने वाला था।
विज्ञापन
Balod News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद जिले के गुरूर थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। मृतक का नाम सरदार सिंह बताया जा रहा है, जोकि मध्यप्रदेश के लक्ष्मीपुरा जिला नीमच का रहने वाला था। उसकी उम्र लगभग 60 वर्ष बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जिले के विख्यात कंकालीन मंदिर के समीप इस घटना को अंजाम दिया गया है।

विज्ञापन


गुरूर थाने से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक सरदार सिंह सड़क निर्माण कार्य में लगा था। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उसकी हत्या कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम सभी एंगल से जांच कर रही है। घटना स्थल पर मुरम से भरे ट्रैक्टर भी मौजूद हैं। बता दें कंकालीन मंदिर से राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 तक सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है।

आसपास के लोगों और मृतक के परिजनों ने बताया कि घटना लगभग शाम 5 बजे की है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि हत्यारा गुरूर थाना क्षेत्र के ग्राम धानापुरी का रहने वाला हो सकता है जो कि हत्या अंजाम देने के बाद जंगल की ओर भाग गया। अब पुलिस उस हत्यारे की खोजबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें