कांग्रेस पार्षदों ने कलेक्टर से की मुलाकात
- फोटो : अमर उजाला
नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष कलीमुद्दीन कल्लू भैया के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षद दल ने बुधवार को जिला कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा से मुलाकात कर नगर में व्याप्त समस्याओं पर चर्चा की।
दल ने कलेक्टर को नगर में बढ़ती पेयजल समस्या, प्रधानमंत्री आवास योजना की धीमी गति, मार्ग विभाजक निर्माण में हो रही लापरवाही और सफाई व्यवस्था की चरमराई स्थिति से अवगत कराया।
कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने तत्काल संबंधित विभागीय अधिकारियों से चर्चा कर समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान उपस्थित गणों में विधायक प्रतिनिधि धीरज उपाध्याय, नगर पालिका उप नेता प्रतिपक्ष सुनील मालेकर, पार्षद निर्देश पटेल, रीता सोनी, किरण चंद्रहास साहू और आदित्य दुबे शामिल रहे।