फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod: दर्शन करने मां गंगा मइया मन्दिर पहुंचे सीएम, बिजली दरों पर पहली बार बोले, 11 सीटों पर जीत का किया दावा

Sun, 02 Jun 2024 07:47 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

बिजली की दरों में किए गए वृद्धि के विषय में सीएम साय ने कहा कि जब तक बिजली का दर बढ़ाया नहीं जाएगा तब तक बिजली व्यवस्था दुरुस्त कैसे हो पाएगी मामूली बढ़ाया गया है मात्र 20 पैसे प्रति यूनिट बढ़ाया गया है हमें अधिक से अधिक लोगों तक बिजली पहुंचाना है। 
विज्ञापन
दर्शन करने मां गंगा मइया मन्दिर पहुंचे सीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय आज बालोद जिले के झलमला स्थित मां गंगा मैया मंदिर में दर्शन करने पहुंचे वह निषाद समाज के सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे इस दौरान उन्होंने सभी 11 सीटों पर जीत का दावा किया साथ ही उन्होंने पहली बार बढ़े हुए विद्युत की दरों को लेकर बयान दिया उन्होंने कहा कि हमने मामूली सा 20 पैसा प्रति यूनिट बिजली का दर बढ़ाया है जो कि एकदम आज के समय में सामान्य है साथ ही उन्होंने कहा कि यदि बिजली का दर नहीं बढ़ाया जाएगा तो विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कैसे हो पाएगी।

विज्ञापन

 

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा निषाद समाज के कार्यक्रम में दिए बयान का पलटवार कर रहे थे पूर्व सीएम ने कहा था कि आत्मानंद स्कूलों का नाम बदला जा रहा है और बिजली की दर में वृद्धि कर दी गई सीएम साय ने कहा कि केंद्र के अच्छी योजना है जिसके लिए पीएम श्री के रूप में स्कूलों को बेहतर किया जा रहा है इसके लिए केंद्र से सहायता भी मिल रही है 2 करोड़ रुपए सर्वांगीण विकास के लिए मिल रहा है। 


20 पैसा बढ़ा लेकिन 400 यूनिट तक बिजली हाफ

बिजली की दरों में किए गए वृद्धि के विषय में सीएम साय ने कहा कि जब तक बिजली का दर बढ़ाया नहीं जाएगा तब तक बिजली व्यवस्था दुरुस्त कैसे हो पाएगी मामूली बढ़ाया गया है मात्र 20 पैसे प्रति यूनिट बढ़ाया गया है हमें अधिक से अधिक लोगों तक बिजली पहुंचाना है तो थोड़ा बहुत बढ़ाना स्वाभाविक है 20 पैसे बढ़ा रहे हैं लेकिन 400 यूनिट तक बिजली हाफ भी दे रहे हैं आज के समय में 20 पैसा बहुत ज्यादा नहीं है।

विज्ञापन


मंदिर में की पूजा अर्चना
झलमला के मां गंगा मईया मंदिर में सीएम विष्णु देवसाय ने आज पूजा अर्चना की और मां गंगा मईया को श्रृंगार भेंट किया इस दौरान उनके साथ स्थानीय भाजपा नेता भी मौजूद रहे सीएम साय ने मां गंगा मईया मंदिर के गर्भगृह में जाकर आरती भी उतारी और प्रदेश वासियों की खुशहाली के लिए कामना की।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें