फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलवानों के समर्थन में उतरी युवा कांग्रेस: MP बृज भूषण के पुतले की निकाली शव यात्रा, गटर में फेंककर मारे पत्थर

Thu, 01 Jun 2023 06:40 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद

सार

युवा कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि, अभी प्रदर्शन निरंतर जारी रहेगा। हम अपने देश के नाम को पूरे विश्व पटल पर ऊंचा करने वाले उन खिलाड़ियों के साथ हैं। आज जब उन्हें सरकार के मदद की आवश्यकता है, तब सरकार पूरी तरह से आरोपी के साथ खड़ी हुई है। यह आखिर कहां का न्याय है। 
विज्ञापन
युवा कांग्रेस ने सांसद बृज भूषण के पुतले की शव यात्रा निकाली। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस अब दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में सड़क पर उतर आई है। बालोद में गुरुवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सांसद बृज भूषण सिंह के पुतले की शहर में शव यात्रा निकाली। इसके बाद पुतले को ले जाकर गटर में फेंक दिया और उस पर पत्थर मारे। युवा कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री पर सांसद को बचाने का आरोप लगाया। कहा कि, हम युवा कांग्रेसी यह समझते हैं कि बृज भूषण सिंह का सही स्थान यह गटर ही है।

विज्ञापन


युवा कांग्रेस कार्यकर्ता गुरुवार को सांसद बृज भूषण सिंह का पुतला लेकर जय स्तंभ चौक पर एकत्र हो गए। फिर वहां से नारेबाजी करते हुए पुतले की शव यात्रा निकाली। इसके बाद उसे लेकर जाकर गटर में फेंक दिया। युवा कांग्रेस नेता साजन पटेल ने कहा कि सांसद जो की एक सम्मानित पद है और बृजभूषण सिंह इसकी गरिमा को तार-तार कर रहे हैं। वह खिलाड़ी जो देश के लिए अपना सर्वस्व त्याग कर ट्रॉफी मेडल लाते हैं। प्रधानमंत्री उनके साथ तस्वीरें खिंचवाते हैं। अब वहीं खिलाड़ी अपने आत्मसम्मान की लड़ाई लड़ रहे हैं तो प्रधानमंत्री साथ नहीं दे पा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


अभी जारी रहेगा प्रदर्शन
युवा कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि, अभी प्रदर्शन निरंतर जारी रहेगा। हम अपने देश के नाम को पूरे विश्व पटल पर ऊंचा करने वाले उन खिलाड़ियों के साथ हैं। आज जब उन्हें सरकार के मदद की आवश्यकता है, तब सरकार पूरी तरह से आरोपी के साथ खड़ी हुई है। यह आखिर कहां का न्याय है। सरकार को खिलाड़ियों के प्रति अपना रवैया स्पष्ट करना चाहिए। आरोप लगाया कि, सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोपों से घिरे बृजभूषण सिंह को बचाने के लिए पूरा बीजेपी का तंत्र जुड़ चुका है । 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें