फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Panchayat Election 2025: आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन, पार्टियों ने झोंकी ताकत, दोनों ही कर रहे जीत का दावा

Sun, 09 Feb 2025 04:22 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

छत्तीसगढ़ में पंचायत और निकाय चुनाव के लिए प्रचार अंतिम चरण में है। जिसको देखते हुए आज पूरे बालोद शहर में सभी राजनीतिक दल जोर शोर के प्रचार में जुटे हुए हैं। 
विज्ञापन
चुनाव प्रचार करते पार्टी के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद नगर पालिका के अध्यक्ष सहित पार्षद पदों के लिए आज दोनों राष्ट्रीय दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है। आज पूरे शहर में भव्य रैली के माध्यम से भाजपा ने अपनी शक्ति प्रदर्शन करती नजर आई तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी शहर के अंदरूनी क्षेत्रों में डोर टू डोर संपर्क करती नजर आए।
विज्ञापन


बता दें कि आज प्रचार का अंतिम दिन है। दोनों राष्ट्रीय पार्टियों ने अपना दम खम लगा दिया है। दोनों पार्टियों हैं जो जीत का दावा कर रही हैं। स्पष्ट रूप से यह देखा जा सकता है कि कैसे चुनाव को लेकर अब अंतिम समय में मतदाताओं को अपने पक्ष में लाने के लिए संगठन ने भी ताकत झोंक दी है।

भाजपा प्रत्याशी प्रतिभा चौधरी ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार आई है तो बालोद में भी जरूर सरकार आएगी। उन्होंने कहा कि जनता का भरपूर जनसमर्थन मिल रहा है। पार्टी का भी समर्थन मिल रहा है। जिसे पाकर मैं यह स्पष्ट रूप से कह सकती हूं कि भाजपा को जीत जरूर मिलेगी। वहीं उन्होंने कहा कि प्रचार रैली के दौरान मेरे पैर में वो चोट आई है जो कांग्रेस की दी है। खराब नाली में मैं गिर गई थी। मेरा वादा है अब ऐसा बालोद शहर में देखने को नहीं मिलेगा। स्पष्ट बहुमत हमे मिलेगा।
विज्ञापन


सुघर बालोद का हो रहा निर्माण
कांग्रेस प्रत्याशी नन्नू साहू ने कहा कि यहां पर स्पष्ट रूप से जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है और अब तक 10 वर्षों में हमने शहर का विकास किया है। आगे भी करते रहेंगे। मेरा सपना है कि मैं स्वच्छ और सुंदर बालोद का निर्माण करू।

उन्होंने कहा कि बालोद में हमने वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट टाउन हॉल जैसे कई सारे सौगात जनता को दी हैं। इसके दम पर हम चुनाव में उतरे हैं और जनता विकास साथी है तो फिर से हमें बैठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें