हालांकि इस दुर्घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई और बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था, जिसकी वजह से यह घटना हुई। चालक की लापरवाही से एक बार फिर कई लोगों की जान जोखिम में पड़ गई।
गुरुवार शाम करीब 4 बजे डौंडीलोहारा में एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। देवरी से बालोद की ओर जा रही मुस्कान ट्रेवल्स की बस ने वन विभाग कार्यालय के सामने एक मजदा वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस का सामने का कांच बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके टुकड़े सड़क पर बिखर गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बस में चौहटिया जाने वाले लोग सवार थे। दरअसल शादी के बाद जब बेटी की विदाई होती है, तो अगले दिन बेटी से मिलने के लिए मायके पक्ष के लोग जो जाते हैं, उसे स्थानीय परंपरा में चौहटिया कहा जाता है। इसी परंपरा के तहत परिवार और रिश्तेदार बालोद की ओर जा रहे थे।
इसी दौरान जब बस डॉडी लोहारा स्थित वन विभाग कार्यालय के पास पहुंची, तभी चालक ने लापरवाही बरतते हुए आगे जा रहे मजदा वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस में बैठे लोग घबरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला शीशा टूटकर सड़क पर बिखर गया।
विज्ञापन
हालांकि इस दुर्घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई और बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था, जिसकी वजह से यह घटना हुई। चालक की लापरवाही से एक बार फिर कई लोगों की जान जोखिम में पड़ गई।
में बस चालक की लापरवाही, मजदा वाहन से टकराई बस — बड़ा हादसा टला
में बस चालक की लापरवाही, मजदा वाहन से टकराई बस — बड़ा हादसा टला