फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod News: कुसुमकसा के तालाब में मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 16 Jan 2026 09:04 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

पुलिस ने जब शिनाख्त की कार्रवाई शुरू की, तो मृतक की पहचान चंद्रप्रकाश ठाकुर, निवासी ग्राम चिपरा के रूप में हुई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
Balod News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद जिले के राजहरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कुसुमकसा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने स्थानीय तालाब में एक युवक की लाश उतराते हुए देखी। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान ग्राम चिपरा निवासी 28 वर्षीय चंद्रप्रकाश ठाकुर के रूप में की गई है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह जब ग्रामीण तालाब की ओर गए, तब उनकी नजर पानी में शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना राजहरा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया।

पुलिस ने जब शिनाख्त की कार्रवाई शुरू की, तो मृतक की पहचान चंद्रप्रकाश ठाकुर, निवासी ग्राम चिपरा के रूप में हुई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक तालाब तक कैसे पहुँचा और किन परिस्थितियों में उसकी जान गई।
विज्ञापन


राजहरा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस फिलहाल इसे संदिग्ध मानकर हर पहलू से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें