भाजयुमो ने सेवा कार्यों के साथ मनाया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जन्मदिन
- फोटो : अमर उजाला
बालोद में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर मंडल द्वारा विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। नर सेवा ही नारायण सेवा के संकल्प के साथ कार्यकर्ताओं ने वृद्धाश्रम, गौशाला और जनसंपर्क के माध्यम से यह विशेष दिन मनाया।
कार्यक्रम की शुरुआत हितग्राही संपर्क एवं सम्मान अभियान के साथ हुई, जिसमें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले रहे नागरिकों से भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। इसके पश्चात युवा मोर्चा के कार्यकर्ता स्थानीय वृद्धाश्रम पहुंचे, जहां बुजुर्गों का कुशलक्षेम जानकर उन्हें फल वितरित किए गए। बुजुर्गों ने भावुक होकर मुख्यमंत्री के यशस्वी जीवन के लिए आशीर्वाद दिया।
भाजयुमो ने सेवा कार्यों के साथ मनाया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जन्मदिन
जीव दया को प्राथमिकता देते हुए कार्यकर्ताओं ने गौशाला में जाकर गौमाता को भोजन व चारा खिलाया। भाजयुमो पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और उनके जन्मदिन पर यह रचनात्मक कार्य समाज में सकारात्मकता लाने का एक प्रयास है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सौरभ जैन, जिला मंत्री आशुतोष कौशिक, जिला मीडिया प्रभारी अभिन्न यादव, जिला कार्यालय मंत्री राहुल साहू, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख जागेश्वर ढीमर और जिला स्वाध्याय प्रमुख तेषांत देशमुख मुख्य रूप से उपस्थित रहे। साथ ही जिला कार्यसमिति सदस्य प्रवीण सारडा, विराट राजपूत, भाजयुमो बालोद शहर अध्यक्ष राहुल सोनी, मंडल महामंत्री कमल बजाज व सन्नी ढीमर, तुषार ढीमर, यश जैन, संतोष जासूजा, आदि ध्रुव, लूमेश साहू, अमित बिसाई, किशन, छोटू, पुष्कर देशमुख, अर्पित दुबे, आदित्य और वेद सहित बड़ी संख्या में युवा साथी कार्यक्रम में शामिल हुए।
भाजयुमो ने सेवा कार्यों के साथ मनाया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जन्मदिन