फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod: नगर पालिका में भाजपा ही भाजपा, कमलेश सोनी 14 मतों से हुए विजय

Mon, 10 Mar 2025 03:24 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

बालोद नगर पालिका के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत की अपनी श्रृंखला को बरकरार रखते हुए उपाध्यक्ष के चुनाव में कमलेश सोनी के नाम पर मोहर लगाते हुए उन्हें उपाध्यक्ष बनने में सफलता हासिल की है। 
विज्ञापन
कमलेश सोनी 14 मतों से हुए विजय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद नगर पालिका के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत की अपनी श्रृंखला को बरकरार रखते हुए उपाध्यक्ष के चुनाव में कमलेश सोनी के नाम पर मोहर लगाते हुए उन्हें उपाध्यक्ष बनने में सफलता हासिल की है कांग्रेस की तरफ से विनोद शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया था भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी कमलेश सोनी को तेरा मतों के साथ बहुमत हासिल हुआ वहीं विनोद शर्मा को 8 मत प्राप्त हुए इस जीत के साथ भारतीय जनता पार्टी में उत्साह का संचार देखने को मिला नगर पालिका के अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी ने कहा कि कमलेश सोनी लगातार चार पंचवर्षीय से पार्षद हैं उनका पांचवा पंचवर्षीय कार्यकाल है जिसकी शुरुआत हुई है अब उन्हें एक नई जिम्मेदारी मिली है हम सब मिलजुलकर इस शहर का विकास करेंगे वही कमलेश सोनी ने कहा कि नेताओं और शहर वासियों के आकांक्षाओं पर खड़ा उतर पाऊं यह मेरा प्रयास रहेगा। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि सुबह से ही नगर पालिका परिषद में चुनाव की प्रक्रिया को शुरू किया गया था और वहीं बाहर में समर्थकों की भीड़ भी एकत्र हो गई थी जिसके लिए आज चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई और उपाध्यक्ष के तौर पर कमलेश सोनी निर्वाचित हुए उन्होंने कहा कि मैं प्रदेश नेतृत्व जिला नेतृत्व सहित उसे जनता और हर एक पार्षद का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपना कीमती मत मुझे दिया है उन्होंने कहा कि शहर की मूलभूत समस्याओं का निराकरण मेरी पहली प्राथमिकता होगी क्योंकि यह एक ऐसा चुनाव है जहां जनता हमसे अपनी बुनियादी सुविधाओं की अपेक्षा रखती है हम पानी बिजली स्वच्छता सहित वह इंफ्रास्ट्रक्चर उन्हें उपलब्ध करा पाए जिनके वह वास्तविक हकदार हैं यह मेरा प्रयास रहेगा। 

10 साल के कार्यकाल का मिला परिणाम
भारतीय जनता पार्टी के बालोद मंडल के अध्यक्ष अमित चोपड़ा ने कहा कि केंद्र में मोदी जी की सरकार है राज्य में विष्णु देव साईं जी की सुशासन वाली सरकार है और हम ट्रिपल इंजन बनाने में सफल हुए हैं इसके लिए मैं बालोद मंडल सहित हमारे सभी मंडल के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं उन्होंने कहा कि सर्वसम्मति राय मशवरा के साथ हमने कमलेश सोनी का नाम आगे रखा था और सभी पार्षदों ने अपना बहुमत दिया, पार्टी अनुशासन के मार्ग में चलता है और सभी हमारे पदाधिकारी मिल जुलकर शहर का विकास करेंगे इस दौरान गिरिजेश गुप्ता, राजू पटेल सहित कई पार्षद मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें