फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाटापारा की समस्याओं को लेकर भाजपा ने नगर पालिका का किया घेराव, पुलिस से हुई कहासुनी

Tue, 20 Jun 2023 04:45 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार-भाटापारा

सार

भाटापारा में फैली गंदगी और पानी की समस्या को लेकर भाजपा ने नगर पालिका का घेराव किया है। भाजपा नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि व्यवस्था जल्द नहीं सुधरती है तो भाटापारा शहर को बंद करने की दी चेतावनी। भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की पुलिस से कहासुनी की खबर है। 
विज्ञापन
भाजपा का घेराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाटापारा में फैली गंदगी, खराब व्यवस्था और पानी की समस्या को लेकर भाजपा युवा मोर्चा और अन्य भाजपा पदाधिकारियों ने फौव्हारा चैक से रैली निकाली और खाली मटकी लेकर नगर पालिका पहुंचे गए। नगर पालिका सीएमओ के ऑफिस के दरवाजे में मटकी फोड़कर विरोध जताते और नारेबाजी करते नगर पालिका का घेराव कर जमीन पर धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन


नगर पालिका सीएमओ के ऑफिस में घुसने से रोके जाने पर भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस के बीच बहस के साथ कहासुनी हो गई। जिससें नराज भाजपा कार्यकर्ता पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। बता दें कि यह पूरी घटना भाटापारा एसडीएम नरेन्द्र बंजारा को लगी तो एसडीएम भी नगर पालिका पहुंचे और धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्ताओं को समझाया था। समस्याओं का जल्द निपटारे के संकेत दिए हैं।

आपको बता दें कि कुछ लोगों ने आरोप लगाया है कि भाटापारा नगर पालिका की स्थिति बीते चार साल से खराब है। लेकिन विपक्ष की भूमिका निभा रही भाजपा को चुनाव के पास आने पर आम लोगों की समस्या नजर आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें