यह हादसा सड़क सुरक्षा की आवश्यकता पर भी सवाल खड़ा करता है। पुलिस प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन न करें और सतर्कता बरतें।
सुरेगांव थाना क्षेत्र के मनकी गांव के पास रविवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हुआ। जिसमें एक युवक की बाइक डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित तालाब में गिर गई, डूबने से युवक की मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर युवक का शव तालाब से बाहर निकाला।
विज्ञापन
घटनास्थल के अनुसार, मृतक युवक ग्राम हड़गहन का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में लगी है। यह हादसा सड़क सुरक्षा की आवश्यकता पर भी सवाल खड़ा करता है। पुलिस प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन न करें और सतर्कता बरतें। प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को संवेदना प्रकट की गई है।