बालोद जिले के ग्राम चौरेल से चुनाव के बाद मतगणना के दौरान आधी रात सैंकड़ों लोग धरने में बैठ गए। दरअसल, रात 2 बजे तक यहां पर परिणाम नहीं आया था जिसके कारण यहां लोग एकत्र हो गए। अधिकारियों ने बताया कि कर्मचारी भाग गए हैं। इसके बाद आक्रोशित लोग धरने पर बैठ गए। बूथ छावनी में तब्दील हो गया। यहां तक कि पुलिस भी कोई जवाब नहीं दे पा रही थी। हंगामे पर पुलिस ने बल प्रयोग भी किया।