फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालोद : जवानों के नाम पांच फीट लंबी पांच फीट चौड़ी राखी बनाकर पर्यावरण प्रेमी ने दिया रक्षाबंधन पर संदेश

Fri, 08 Aug 2025 03:13 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

पर्यावरण प्रेमी भोज साहू के द्वारा कबाड़ से जुगाड़ से साइकिल के रिंग स्पोक व पुराने कपड़े से 5 फीट लंबा व 5 फीट चौड़ा राखी तैयार किया है जो कि तिरंगा कलर के थीम पर बना हुआ है यहां राखी  वीर जवानों के नाम पर तैयार है।
विज्ञापन
पर्यावरण प्रेमी ने दिया रक्षाबंधन पर संदेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यावरण प्रेमी भोज साहू के द्वारा कबाड़ से जुगाड़ से साइकिल के रिंग स्पोक व पुराने कपड़े से 5 फीट लंबा व 5 फीट चौड़ा राखी तैयार किया है जो कि तिरंगा कलर के थीम पर बना हुआ है यहां राखी  वीर जवानों के नाम पर तैयार है जिसे सड़क किनारे नीम के पेड़ पर लटका  दिया है जो राहगीरों के ध्यान खींच रहे हैं इसमें राहगीरों को वीर जवानों के ऊपर लिखे शायरी उनके बलिदान को याद दिला रहा है जो हमारे खुशियों के लिए अपना घर छोड़कर चौबीसों घंटे ड्यूटी कर रहे हैं। भोज साहू पर्यावरण प्रेमी ने इससे पहले भी इस तरह प्रतिवर्ष अलग अलग अंदाज में रक्षाबंधन पर संदेश देते आ रहे हैं।

विज्ञापन


इस तरह राखी लगाने के बारे में भोज साहू पर्यावरण प्रेमी का कहना है हमारे देश भर में रक्षाबंधन का पर्व पर एक बहन अपने भाई के कलाई पर राखी बांधते हैं हर वो इंसान चाहता है कि अपने सुनहरे पल को कोई खोना नहीं चाहता हैं लेकिन देश सुरक्षा के लिए तैनात वीर जवान चाहकर भी अपने ऐसे तीज त्यौहार में सम्मिलित नहीं हो पाते हैं हमारे खुशियां और सुरक्षा के लिए चौबीसों घंटे तैनात रहकर हमें सुरक्षा देते हैं चाहे बारिश गर्मी हो या कड़कड़ाती ठंड हर मौसम में अपने सेवा देते वहीं अनेकों जवान दुश्मनों से लड़ते-लड़ते अपने बलिदान दे देते हैं ऐसे जवानों को याद करते हुए इस बार बड़ा राखी तैयार किया है ताकि आम जन हमारे वीर योद्धाओं के महत्व समझें स्कूल बच्चों व युवा  प्रेरित हो हमारे रक्षा के लिए तैनात वो सभी सेना के जवान पुलिस जवान व सभी वर्दीधारी व्यक्ति हमारे लिए आदर्श है हम सबको उन्हें तहेदिल से सम्मान करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें