बालोद वन समिति बैठक में आरोप प्रत्यारोप
- फोटो : अमर उजाला
बालोद जिले के उद्यान रोपणी में आयोजित बैठक के दौरान वन समिति के सभापति ने अधिकारियों पर पेड़ों की कटाई को शह देने का आरोप लगाया। इस पर रेंजर ने कहा कि यदि उनकी रेंज में इस तरह की कोई गतिविधि होती है तो जानकारी देने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राजस्व मामलों में एसडीएम और तहसीलदार की जिम्मेदारी होती है।
वन समितियों की इस बैठक में जानवरों के लिए पेयजल व्यवस्था और समितियों को सुदृढ़ करने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। सभापति टेमन साहू ने बताया कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में वन्य जीव हैं, जिनके लिए पानी की व्यवस्था बेहद जरूरी है। वन ग्राम क्षेत्रों में गठित समितियों द्वारा उठाई गई निर्माण कार्यों और अन्य मांगों को लागू करना प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि विकास के साथ वनों की देखरेख भी जरूरी है। वनों पर निर्भर समितियों को शासन की वन आधारित योजनाओं का लाभ समय पर मिले, इसका ध्यान रखा जा रहा है। बैठक में वन समिति सचिव और रेंजर भी मौजूद रहे।