फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod: जलस्तर को लेकर खतरे की घंटी, प्रशासन ने जल जतन अभियान किया संपन्न, जलाशय में उतरे कलेक्टर सीईओ

Fri, 21 Mar 2025 08:21 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

बालोद जिले के 3 ब्लॉक भूमिगत जलस्तर के मामले में क्रिटिकल और सेमी क्रिटिकल जोन में जाने के बाद प्रशासन ने पखवाड़े भर तक यहां जल जतन अभियान चलाया जिसके तहत पूरे जिले में 2 हजार के करीब सोखता गड्ढा बनाया गया है
विज्ञापन
जलाशय में उतरे कलेक्टर सीईओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद जिले के 3 ब्लॉक भूमिगत जलस्तर के मामले में क्रिटिकल और सेमी क्रिटिकल जोन में जाने के बाद प्रशासन ने पखवाड़े भर तक यहां जल जतन अभियान चलाया जिसके तहत पूरे जिले में 2 हजार के करीब सोखता गड्ढा बनाया गया है और कई तरह के इवेंट भी किए गए आज इस पखवाड़े के अंतिम जिन जीवन दायिनी ताँदुला जलाशय के किनारे सभी जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी सहित आम जनता उतरे और जल संरक्षण का संकल्प लिया। 

विज्ञापन


यहीं नहीं लोगों को संदेश देने जलाशय में कलेक्टर एवं सीईओ उतरे हुए नजर आए कलेक्ट और सीईओ ने इस दौरान कहा कि ये हमारे लिए चिंता करने का विषय है कि आखिर बेतहाशा पानी का दोहन आखिर क्यों हो रहा है इसके लिए जरूरी है कि हम छोटी छोटी आदतों से हमारे आसपास पानी का संरक्षण करें साथ ही प्रशासन ने जल संरक्षण के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया।

जिला पंचायत सीईओ संजय कन्नौजे ने बताया कि बालोद जिले का गुरूर ब्लॉक भूमिगत जलस्तर के मामले में क्रिटिकल जोन में चला गया है तो बालोद और गुण्डरदेही ब्लॉक सेमी क्रिटिकल जोन में चला गया है समय रहते हमें इस क्षेत्र में प्रयास करने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें