टॉपर्स को प्रशासन ने कराई बोटिंग
- फोटो : अमर उजाला
बालोद जिले में कक्षा दसवीं और बारहवीं के परिणाम घोषित हो चुके हैं बालोद जिले के 12 बच्चों ने टॉप टेन में स्थान बनाया है रिजल्ट घोषित होने के दूसरे दिन आज बच्चे कलेक्टर से मिलने पहुंचे तो उन्हें जिला प्रशासन ने अनोखा सरप्राइज देते हुए कलेक्ट्रेट से तांदुला इको टूरिज्म पार्क ले जाकर साथ में लंच कराया इसके बाद सभी टॉपर्स बच्चों को तांदुला जलाशय में वोटिंग भी कराया गया कलेक्टर के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर प्राची साहू ने सभी बच्चों के साथ वोटिंग का लुफ्त उठाया सभी टॉपर बच्चों ने इस दौरान जलाशय का पूरा भ्रमण किया और वह काफी उत्साहित नजर आए डेप्युटी कलेक्टर प्राची ठाकुर ने उन्होंने कहा कि बच्चों को और बेहतर करने प्रोत्साहित करने के लिए आज अनोखे ढंग से हमने उन्हें लंच कराया उनके साथ वोटिंग की जिससे बच्चे काफी खुश नजर आ रहे हैं आप स्वयं ही देख सकते उन्हें लंच कराया उनके साथ वोटिंग की जिससे बच्चे काफी खुश नजर आ रहे हैं आपको बता दें 10 वी के 11 और 12 से एक टॉपर बच्चे नौका विहार में शामिल हुए।
12वीं में उत्कृष्ट स्थान बनाने वाली टॉपर हर्षवती साहू ने बताया कि काफी खुशी हो रही है कि जिला प्रशासन के द्वारा हम आज वोटिंग करने के लिए पहुंचे हुए हैं हमें लंच भी कराया गया और कलेक्टर सर डिप्टी कलेक्टर मैडम ने हमें अच्छी-अच्छी बातें बताई जीवन के लिए आने वाले समय में संघर्ष और विजय सभी से अवगत कराया हम काफी खुश हैं हर्षवती साहू ने इस दौरान जिला प्रशासन का आभार भी व्यक्त किया आपको बता दें की तांदुला जलाशय के इको रिसॉर्ट में बच्चों ने एक साथ दो अलग-अलग बोट में पूरे जलाशय का भ्रमण किया इस दौरान बच्चे काफी उत्साहित नजर आए वहीं छात्र उमेश कुमार साहू ने उत्साहित होते हुए बताया कि बहुत अच्छा लग रहा है कि आज जिला प्रशासन द्वारा हमें यहां पर जलाशय का शहर कराया गया नौका विहार का आनंद लिए बहुत मजा आया सभी टॉपर्स के साथ मिलने का अवसर मिला जिला प्रशासन ने हमें यह अवसर दिया साथ में लंच किया मैं काफी उत्साहित हूं हम सब ने खूब इंजॉय किया।
बच्चों को प्रोत्साहन देना उद्देश्य
डिप्टी कलेक्टर प्राची ठाकुर ने बताया कि जिला पर प्रशासन कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रावल के निर्देश पर आज हम सभी टॉपर्स बच्चों के साथ यहां नौका विहार करने पहुंचे हुए हैं उन्होंने कहा कि यह एक अवसर है उन्हें और बेहतर से बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करने का जी वह बच्चे हैं जो हमेशा अच्छा करने के लिए तत्पर हैं आज हमने देखा कि जब रिजल्ट आए तो बालोद जिले के इन बच्चों ने जिले का नाम रोशन किया है पूरे प्रदेश भर में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है तो हमारा भी कर्तव्य बनता है कि हम बच्चों को और आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करें उन्होंने इस दौरान बच्चों को शुभकामनाएं भी दी।