फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 रुपये का लालच, फिर सुनसान जगह...: दो नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

Sun, 20 Sep 2026 03:32 PM IST
बालोद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

दो नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 36 वर्षीय आरोपी ललित ठाकुर को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र में दो नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 36 वर्षीय आरोपी ललित ठाकुर को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी बच्चियों को पैसों का लालच देकर और किसी को घटना की जानकारी नहीं देने की धमकी देकर अपने साथ ले गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 65(2), 137(2) और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। न्यायिक प्रक्रिया के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


50 रुपये का लालच देकर ले जाने का आरोप
पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर को दर्ज शिकायत में पीड़ित बच्चियों की नानी ने बताया कि आरोपी ने दोनों बच्चियों को 50 रुपये देने का लालच दिया। आरोप है कि उसने बच्चियों को किसी को कुछ नहीं बताने की धमकी भी दी और बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी दोनों बच्चियों को साइकिल के कैरियर पर गमछे से बांधकर सुनसान इलाके में ले गया, जहां उसने कथित तौर पर उनके साथ दुष्कर्म किया।

शिकायत मिलते ही हरकत में आई पुलिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए बालोद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। एसपी किरण गंगाराम चव्हाण के निर्देशन और गुंडरदेही थाना प्रभारी रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश और घेराबंदी की। लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने आरोपी ललित ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलने के बाद आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें