बालोद में नेशनल हाईवे पर शुक्रवार शाम बड़ा हादसा हो गया। जगदलपुर मार्ग पर पुट्टू ढाबा के पास तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही टीवीएस एक्सएल मोपेड को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोपेड सवार बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल है मामला बालोद जिले के पुरूर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जो कि धमतरी और बालोद जिले की सीमा का है दोनों चंदन बिरही गांव जा रहे थे।
घटना के समय मौजूद रोशन राठी ने घटना की जानकारी वरदान एंबुलेंस सेवा संस्था को दी। सूचना पर शिवा प्रधान और डूमन साहू मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान किसुन साहू (निवासी ग्राम चंदनबिरही) की मौत हो गई, वहीं घायल भैया राम का उपचार अस्पताल में जारी है। बताया गया कि किसुन साहू और भैया राम अपने गाँव चंदनबिरही लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार ने उनकी मोपेड (क्रमांक CG24 P 9068) को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार कार चालक की तलाश जारी है।