फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod: चाकूबाजी पीड़ित परिवार छुपने को मजबूर, पुलिस पर पक्षपात का लगाया आरोप, ASP ने कही निष्पक्ष जांच की बात

Sun, 26 Oct 2025 11:08 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

ग्राम कंवर निवासी मनीष टंडन गौरा-गौरी कार्यक्रम में बाजा बजाने गया था। घर लौटते समय रास्ते में तीन-चार युवकों ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
Balod News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद जिले के कंवर चौकी क्षेत्र के ग्राम कंवर में लक्ष्मी पूजा के दिन हुई चाकूबाजी की घटना के बाद पीड़ित युवक और उसका परिवार आज भय के साए में जीने को मजबूर हैं। परिवार ने स्थानीय पुलिस पर आरोप लगाया है कि आरोपी पक्ष को संरक्षण दिया जा रहा है, जबकि पुलिस का कहना है कि पूरे मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ग्राम कंवर निवासी मनीष टंडन गौरा-गौरी कार्यक्रम में बाजा बजाने गया था। घर लौटते समय रास्ते में तीन-चार युवकों ने उस पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने नेल क्लिपर से वार किए और घायल अवस्था में मनीष किसी तरह घर पहुंचा। इसके बाद उसने रात में गुरूर थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपियों द्वारा लगातार धमकियां दी जा रही हैं और डर की वजह से वे दूसरे गांव में जाकर छिप गए हैं।

पीड़ित की बहन रेखा बाई ने कहा कि जब वे पुलिस के पास अपना पक्ष रखने गए, तो पुलिसकर्मियों ने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सभी आरोपियों के नाम बताने के बावजूद अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उनका कहना है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और जांच का दबाव पीड़ित पक्ष पर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने स्थल निरीक्षण और डाक्टरी जांच पूरी कर ली है। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल दो आरोपी नाबालिग हैं, जिन पर किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। एएसपी के अनुसार, पुलिस कानूनन तरीके से निष्पक्ष जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें