बालोद जिले के नेशनल हाईवे 30 पर पुटटू ढाबा के पहले हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ग्राम कनेरी, गुरूर निवासी भीषम कुमार यादव बाइक से अपने घर लौट रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक एक बैंक में काम करता था।
घटना की सूचना मिलते ही वरदान परमार्थ एम्बुलेंस सेवा संस्था के शिवा प्रधान एवं डुमन साहू तत्काल मौके पर पहुंचे और शव को गुरूर के मर्चुरी कक्ष पहुंचाया। पुरूर थाना प्रभारी मनीष शेंडे ने पुष्टि की कि कनेरी निवासी युवक की मौत अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वाहन किस प्रकार का था। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, मर्ग कायम कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।