फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालोद में खूनी हमला: चार से पांच लोगों ने एक युवक को किया लहूलुहान, गले और सिर पर किए कई वार; हायर सेंटर रेफर

Fri, 20 Mar 2026 10:54 AM IST
बालोद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

छत्तीसगढ़ के बालोद में आपसी रंजिश में खूनी संघर्ष देने को मिला। जहां एक 26 वर्षीय युवक पर 4-5 युवकों ने घेराबंदी कर धारदार चाकू से जानलेवा हमला किया, जिसमें गले और सिर पर गहरे वार किए गए।
विज्ञापन
आपसी रंजिश में खूनी संघर्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के ग्राम मटिया (बी) में शुक्रवार सुबह पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ। इस हमले में 26 वर्षीय हितेश्वर यादव गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 6 बजे हुई। कुछ युवकों ने हितेश्वर को अकेले में मिलने के बहाने बुलाया था। जैसे ही वह वहां पहुंचा, पहले से घात लगाए 4 से 5 आरोपियों ने उस पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक के गले और सिर पर कई वार किए। हितेश्वर लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से तुरंत फरार हो गए।

स्थानीय लोगों और परिजनों ने घायल हितेश्वर को तत्काल जिला अस्पताल बालोद पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति देखी। शरीर पर गहरे जख्मों को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद उसे उच्च स्तरीय इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। युवक की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना आपसी विवाद का परिणाम है। यह हमला पुरानी रंजिश के कारण हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही बालोद थाना पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल का मुआयना किया। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें