फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod: मतदान केंद्र में 99 वर्षीय महिला को मतदान करने से रोका, प्रत्याशी और समर्थक सहित परिजनों का हंगामा

Tue, 11 Feb 2025 06:44 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

बालोद में नगरीय निकाय चुनाव में मतदान के बीच मतदान केंद्र में उस वक्त हंगामा मच गया जिस समय 99 वर्षीय महिला को वोट देने से पीठासीन अधिकारी द्वारा मना किया गया।
विज्ञापन
99 वर्षीय महिला को मतदान करने से रोका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद में नगरीय निकाय चुनाव में मतदान के बीच मतदान केंद्र में उस वक्त हंगामा मच गया जिस समय 99 वर्षीय महिला को वोट देने से पीठासीन अधिकारी द्वारा मना किया गया। जिस पर प्रत्याशी और परिजनों ने हंगामा किया इस दौरान सबसे बड़ी बात यह सामने आई कि यहां पर पीठासीन अधिकारियों को ही नियम मालूम नहीं था जिसके बाद एसडीएम से जानकारी लेने के बाद 99 वर्षीय बुजुर्ग को बोट डालने दिया गया वहीं SDM सुरेश साहू ने कहा कि महिला को वोट डालने का अधिकार है और यहां पर संभावित व्यक्ति के रूप में बुजुर्ग का नाम जोड़ा गया था।

विज्ञापन


दरअसल नगर के 100 वर्षीय बुजुर्ग महिला खम्मा बाई सांखला जैन को पीठासीन अधिकारी द्वारा मतदान करने से रोकने पर  हंगामा हुआ, बुजुर्ग महिला का नाम ADS सूची (एब्सेंट/डेथ/सिफ्टेड) में शामिल किया गया था,ADS सूची की जानकारी संबंधित प्रत्यासियों को भी नही दिए जाने से प्रत्याशी नाराज़ हुए, मामले को लेकर मतदान केंद्र में जमकर हुआ हंगामा पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच मामले को कराया शांत। बुजुर्ग महिला के मतदान के बाद शांत हुआ विवाद।

मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पेट्रोलियम की टीम मौके पर पहुंची और वहां पर मामले को शांत कराया गया लेकिन पुलिस ने इस बारे में कुछ भी कहने से मना कर दिया वही पूरा मामला और विभागीय अधिकारी राजस्व ने संज्ञान में लेते हुए बताया कि यहां पर कुछ मतदाता है ऐसे रहते हैं जो उम्र दराज रहते हैं या फिर जब भूत लेवल अधिकारी वहां पहुंचता है तो उसे वह नहीं मिल पाए तो उन्हें संभावित सूची में डाल दिया जाता है जो आ सकते हैं और नहीं भी आ सकते तो उन्हें मतदान करने का अधिकार था वहां पर सुचारू रूप से महिला को मतदान कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें