लोकतंत्र को सशक्त बनाने मतदान का बने हिस्सा
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुलदीप शर्मा ने कहा कि हमारे लोकतंत्र को सशक्त, मजबूत एवं और अधिक परिपक्व बनाने हेतु देश के प्रत्येक मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर कलेक्टर ने उपस्थित लोगों को भय एवं प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी प्रकार के निर्वाचनों में अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ भी दिलाई।
आपको बता दें कि कि आज मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिले में कक्षा छठवीं से लेकर महाविद्यालय तक के कुल 97 हजार 694 छात्र-छात्राओं ने पोस्ट कार्ड एवं पत्र लिखकर सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।
स्वाधीनता सेनानियों का अथक परिश्रम
कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने कहा कि हमारे महान देशभक्तों एवं स्वाधीनता सेनानियों के अथक परिश्रम, त्याग एवं बलिदान के फलस्वरूप आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके परिकल्पना के फलस्वरूप हमारे देश में बेहतरीन लोकतांत्रिक व्यवस्था कायम हुआ है। इसलिए लोकतंत्र को मजबूत बनाने हेतु हम सभी को सभी प्रकार के निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करना आवश्यक है। आगे उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के अंतर्गत हमारे देश में पंचायत, नगरीय निकाय, विधानसभा, लोकसभा आदि विभिन्न प्रकार के निर्वाचन सम्पन्न होते हैं और हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हम सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।