फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर वोटर होगा जागरूक: बालोद में कमरा और खुमरी पहन बैलगाड़ी की सवारी, डीएम-कलेक्टर भी हुए शामिल; दिया ये नारा

Tue, 16 Apr 2024 02:37 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद

सार

छत्तीसगढ़ के बालोद में स्थानीय मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अलग अलग अंदाज में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जहां डीएम समेत 51 लोगों ने की बैलगाड़ी की सवारी की। 
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद जिले में मतदाताओं को जागरुक करने जिला कलेक्टर सीईओ सहित सभी अधिकारियों का अलग अंदाज देखने को मिला। दरअसल मतदाता ज्यादा से ज्यादा लोकसभा चुनाव में भागीदार बने इसके लिए कलेक्टर और सीईओ ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक परिधान कमरा और खुमरी पहन लोगों के बीच शामिल हुए। इस दौरान छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया का नारा भी लगा।
विज्ञापन


डीएम सहित 51 लोगों ने की बैलगाड़ी की सवारी
गुरूर विकासखण्ड के ग्राम बोहारा में छत्तीसगढ़ी एवं ग्रामीण संस्कृति से साराबोर बेहतरीन एवं नैनाभिराम मतदाता जारूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे सहित अन्य अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक परिधान कमरा और खुमरी को पहनकर ग्राम सनौद से ग्राम बोहारा में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। 

बैलगाड़ी में सवार होकर ग्रामीण तथा छत्तीसगढ़ की गौरवशाली संस्कृति को जीवंत करते हुए कार्यक्रम में अपनी अमूल्य सहभागिता सुनिश्चित की। पूरे आयोजन के दौरान छत्तीसगढ़ी संस्कृति एवं मतदाता जागरूकता पर आधारित सुमधुर एवं नैनाभिराम स्वीप सुआ नृत्य एवं गीत-संगीत तथा नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुति संपूर्ण आयोजन छत्तीसगढ़िया एवं ग्रामीण संस्कृति से सराबोर हो गया।
विज्ञापन


ग्राम बोहारा में नदी के किनारे विशाल बरगद पेड़ के नीचे छांव में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से छत्तीसगढ़िया संस्कृति की प्रत्यक्ष झलक दिखलाई दे रही थी। कार्यक्रम में कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत सहित उपस्थित अन्य लोगों ने 51 बैलगाड़ी में सवार होकर ग्राम सनौद से बोहारा में आयोजित कार्यक्रम स्थल तक सफर किया। जो खासा आकर्षण का केन्द्र रहा।

छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने ’छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ कहते हुए छत्तीसगढ़ी संस्कृति को अत्यंत वैभवशाली एवं अग्रणी बताया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति यहां के लोगों का आचार-व्यवहार, खान-पान, रहन-सहन अपने आप में विशिष्ट है। कलेक्टर ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में जिले के मतदाताओं की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु जिले के अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग तरीकों से छत्तीसगढ़ की संस्कृति को रेखांकित एवं प्रदर्शित करते हुए लगातार मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

प्रत्येक मत का विशेष महत्व 
इस जागरूकता कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डां. संजय कन्नौजे ने कहा कि आप सभी ने इस आयोजन के माध्यम से छत्तीसगढ़ी एवं ग्रामीण संस्कृति को जीवंत करने का अभिनव प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन के दौरान जिले में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने जिले के अलग-अलग स्थानों में अलग-अलग थीम पर मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसलिए आप सभी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अंतर्गत मतदान तिथि 26 अप्रैल को मतदान केन्द्र पर पहुंचकर अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

गीत संगीत और बहुत कुछ
इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के द्वारा कार्यक्रम स्थल में बुजुर्ग एवं नए मतदाताओं को पौधा भेंटकर सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम स्थल में स्थापित सेल्फी पांइट में पहुंचकर कलेक्टर एवं अधिकारियों ने सेल्फी भी ली। कार्यक्रम में नन्हें-मुन्हें स्कूली बच्चों एवं महिला कलाकारों के सुमधुर गीत-संगीत प्रस्तुति से कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोग भाव-विभोर हो गए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने कलाकारों की इस उत्कृष्ट प्रस्तुति की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें