फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरखा वशनिक हत्याकांड: पति ने सोशल मीडिया से सीखा हत्या का तरीका, सहयोगी संग मिल पत्नी को मारा; दिखाया हादसा

Thu, 29 May 2025 07:35 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

बालोद पुलिस ने शिक्षिका की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए उसके पति और सहयोगी को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि पारिवारिक मतभेद और नशे की लत के चलते आरोपी ने सुनियोजित ढंग से हत्या को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद पुलिस ने शिक्षिका बरखा वशनिक की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा करते हुए उनके पति शीशपाल वशनिक और सहयोगी कयामुद्दीन को गिरफ्तार किया है। यह मामला शुरू में सड़क दुर्घटना का लग रहा था, लेकिन गहन जांच के बाद पुलिस ने इसे हत्या का मामला साबित कर दिया। 

विज्ञापन


घटना 22 मार्च 2025 की है, जब दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के हितकसा गांव के पास बरखा वशनिक की सड़क दुर्घटना में मौत की खबर सामने आई थी। प्रारंभिक जांच में पुलिस को लगा कि किसी अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार बरखा को टक्कर मारकर फरार हो गया। हालांकि, मृतिका के मायके पक्ष ने बरखा के पति शीशपाल पर हत्या का आरोप लगाते हुए दोबारा जांच की मांग की। 

पुलिस ने दो माह से अधिक समय तक गहन जांच की, जिसके बाद यह सनसनीखेज खुलासा हुआ कि बरखा की मौत दुर्घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या थी। जांच में पता चला कि विद्युत विभाग में सहायक इंजीनियर शीशपाल वशनिक ने अपने सहयोगी कयामुद्दीन के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया। शीशपाल ने कयामुद्दीन को 60 हजार रुपये देकर इस अपराध में शामिल किया। 
विज्ञापन


यूट्यूब पर सीखा हत्या करने का तरीका
पुलिस के अनुसार, शीशपाल ने अपनी पत्नी बरखा की हत्या करने से पहले यूट्यूब पर हत्या करने के तरीका और पुलिस जांच से बचने की तरकीब सीखी थी। घटना वाले दिन उसने अपने मोबाइल फोन को भिलाई में अपने ऑफिस के एक कर्मचारी के पास छोड़ दिया और बोलेरो वाहन की नंबर प्लेट हटाकर बालोद पहुंचा। वहां उसने और कयामुद्दीन ने बोलेरो से बरखा की स्कूटी को टक्कर मारी। जब बरखा सड़क पर गिरी तो शीशपाल ने बोलेरो से लोहे का रॉड निकालकर उस पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। 

हत्याकांड की वजह
पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या की वजह कोई बड़ा कारण नहीं, बल्कि पारिवारिक मतभेद और शीशपाल का नशे का आदी होना था। इन मतभेदों के चलते उसने अपनी पत्नी की हत्या की साजिश रची। दो माह की गहन जांच के बाद बालोद पुलिस ने शीशपाल वशनिक और कयामुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में सभी साक्ष्यों को जुटाकर आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें