फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: रामानुजगंज एसडीओपी के रूप में बाजीलाल ने किया पदभार ग्रहण, बोले- मुझे मौका मिला यह मेरे लिए खुशी की बात

Thu, 20 Mar 2025 05:26 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रामानुजगंज

सार

बलरामपुर रामानुजगंज अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रामानुजगंज के पद पर बाजीलाल सिंह के द्वारा पदभार ग्रहण किया गया। इसके पूर्व हुए रामानुजगंज थाना प्रभारी के रूप में कार्य कर चुके हैं। 
विज्ञापन
एसडीओपी बाजीलाल सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर रामानुजगंज अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रामानुजगंज के पद पर बाजीलाल सिंह के द्वारा पदभार ग्रहण किया गया। इसके पूर्व हुए रामानुजगंज थाना प्रभारी के रूप में कार्य कर चुके हैं। थाना प्रभारी के रूप में उनके कार्यकाल की जमकर सराहना लोगों ने की थी। वहीं, दोबारा उनके अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रामानुजगंज के पद पर पदभार ग्रहण करने पर लोगों ने बधाई दी। 

विज्ञापन


अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के अंतर्गत तीन थाना एवं तीन चौकी आता है, जिसमें थाना रामानुजगंज, रामचंद्रपुर एवं त्रिकुंडा है वही चौकी डिंडो, विजयनगर एवं तातापानी है। बाजीलाल सिंह बलरामपुर रामानुजगंज जिले के रामचंद्रपुर, रामानुजगंज,रघुनाथनगर, बसंतपुर, कुसमी में थाना प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वहीं, वे घोर नक्सल प्रभावित उत्तर बस्तर के कांकेर में सेवा दे चुके हैं। 

एसडीओपी के रूप में उन्होंने गरियाबंद जिले में कार्य किया, जहां 18 नक्सलियों के एनकाउंटर में सम्मिलित रहे। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि अपने चिर परिचित क्षेत्र में पुनः कार्य करने का मुझे मौका मिला यह मेरे लिए खुशी की बात है। जनता एवं पुलिस के बीच संबंध को और मजबूत किया जाएगा। अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अपना मोबाइल नंबर 9977621002 सार्वजनिक करते हुए कहा कि आम जनता मेरे से कभी भी संपर्क स्थापित कर अपनी समस्या बता सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें