छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह के लिए 11 नवंबर का दिन बहुत खास रहा क्योंकि वे दादा बन गए हैं। और माता-पिता बने हैं अभिषेक और ऐश्वर्या और ये दोनों बॉलीवुड सितारे नहीं। ये अभिषेक अभिताभ बच्चन के बेटे नहीं बल्कि रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह हैं।
राज्य के मुख्यमंत्री रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह बीजेपी की टिकट पर राजनांदगांव से 2014 में हुए लोकसभा चुनाव लड़ा और सांसद चुने गए। उनकी पत्नी का नाम है ऐश्वर्या सिंह।
रमन सिंह 2003 से राज्य के मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें वे अपनी पोती को हाथों में पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।
आज ईश्वर की असीम कृपा से मेरे घर पोती के रूप में लक्ष्मी का आगमन हुआ है। एक दादा के लिए पोती को गोद में उठाने से बड़ी कोई खुशी नहीं हो सकती। pic.twitter.com/6mwZKOuXWb
— Dr Raman Singh (@drramansingh) November 11, 2017