फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में कराया जादू-टोना, ताकि चौथी बार बने भाजपा सरकार

Thu, 05 Jul 2018 03:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ विधानसभा के बाहर खड़े तांत्रिक बाबा
विज्ञापन
विधानसभा का सत्र बुधवार को दूसरे दिनों की तरह ही चल रहा था। बाहर और भीतर का माहौल भी रोज की तरह ही। खास थी ताे भगवा पहने और गले में दर्जनों माला लटकाए एक तांत्रिक की चहलकदमी...। दरअसल, प्रदेश में भाजपा की चौथी बार भी सरकार बने, इसके लिए तांत्रिक विधानसभा को अदृश्य शक्तियों से बांधने पहुंचे थे। इन्हें पामगढ़ के विधायक अंबेश जांगड़े लेकर आए, पास बनवाकर एंट्री दिलवाई। सिर पर जटा, माथे पर बड़े टीके के साथ भभूत, हाथों की हर ऊंगलियों पर अंगूठियां... और भाव-भंगिमा भी कौतुहल जगाने वाली। बाबा ने खुद कहा-हां, विधानसभा को चौथी बार भाजपा सरकार बनाने के लिए बांध दिया है, अब अमरनाथ जाकर जटा खोलूंगा। 
विज्ञापन


इस बाबा की पूरे परिसर में दिनभर चर्चा रही। विधायक बृहस्पति सिंह ने स्पीकर को इस बारे में बताया, तो वे खुद ही बोल पड़े- हां, मैंने तो साथ में फोटो भी खिंचाई है। इस तांत्रिक का पूरा नाम रामलाल कश्यप है। जांजगीर जिले में पामगढ़ के पास मुलमला के रहने वाले कश्यप भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष हैं। बुधवार को ही मोर्चे की एक बैठक में भी शामिल हुए। करीब 11 किलो वजनी मालाएं चौबीस घंटे उनके गले में होती हैं।

इनके अलावा तंत्र सामग्री, अंगूठियां आदि अलग। कश्यप ने कहा कि वे परिसर को बांधने के बाद अब अमरनाथ जाएंगे और वहीं जटा खोलेंगे। वे 20 साल से तंत्र-मंत्र कर रहे हैं। विधानसभा परिसर में कैसे इंट्री मिली, इस सवाल पर बताया कि उसके पास विजिटर्स पास है। इसे विधायक अंबेश जांगड़े ने बनवाया है। कश्यप पूरे परिसर में चर्चा के केंद्र बने रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने सदन में भी दी इत्तला 

सदन के बाहर बाबा के चर्चे थे। तभी यह सूचना हाउस में पहुंची। कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने स्पीकर गौरीशंकर अग्रवाल से कहा कि कोई बाबा परिसर में घूम रहा है, दिखवा लें। विधायक ने यह बात दोहराई तो स्पीकर ने कहा - हां, मुझे उनके बारे में जानकारी है। मैंने उनके साथ फोटो भी खिंचवाई है। 

टि्वटर पर भी सक्रिय हैं रामलाल 

रामलाल कश्यप टि्वटर पर सक्रिय भी हैं। उन्होंने अपने प्रोफाइल में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के साथ खिंचवाई तस्वीर लगाई है। अपने परिचय में अध्यक्ष भाजयुमो, मंडल-मुलमुला, जिला-जांजगीर चांपा (छग) लिखा है। हालांकि फॉलोअर महज 11 हैं। वे खुद 226 लोगों को फॉलो करते हैं। अब तक उन्होंने 26 ट्वीट किए हैं। 

(नोट : अमर उजाला किसी अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देता। विधानसभा में यह घटना सबके सामने हुई और छत्तीसगढ़ के कई अखबारों और स्थानीय चैनलों ने प्रकाशित तथा प्रसारित किया इसलिए हम इसे प्रकाशित कर रहे हैं।) 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें