फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham News : जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने लाठी-डंडों से किया हमला, तीन घायल

Thu, 20 Jul 2023 06:41 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में तीन लोग घायल हो गए। वहीं, पीड़िता की शिकायत पर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा में जमीनी विवाद को लेकर लाठी-डंडों से मारपीट हो गई। इस दौरान 3 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हिरमत कोसले पत्नी मुन्ना कोसले ने थाने पूर मामले की शिकायत दर्ज करायी है। शिकायत के आधार पर सहसपुर लोहार थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र के सतनामी पारा निवासी हिरमत कोसले (53) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वे अपने पति मुन्ना कोसले के साथ खाना खाकर घर से बाहर टहलने निकली थी। रात करीब 9 बजे बोबी उर्फ दरवन चेलक, दुर्गेश और सतनामी डंडा लेकर आए और पुरानी जमीन को लेकर विवाज करने लगे। इसी बीच दवरन ने डंडे से हमला कर दिया। इससे उसके पति मुन्ना कोसले का सिर फट गया। बीच-बचाव करने आए परिवार के अन्य लोगों से भी मारपीट की। 

पुलिस ने इस मामले में आरोपी बोबी उर्फ दरवन चेलक (28) पुत्र शेरसिंह चेलक, दुर्गेश टंडन (22) पुत्र मुलसिंह टंडन, सौरभ सतनामी (21) पुत्र संतोष सतनामी और दानी चेलक (35) पुत्र उदय सिंह चेलक सभी निवासी सतनामी पारा सहसपुर लोहारा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें