फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर रामानुजगंज: सिर पर लोहे के पाइप से हमला, युवक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 16 Sep 2025 05:12 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज

सार

बलरामपुर रामानुजगंज करमा कार्यक्रम से लौट रहे युवक की गांव में ही लोहे की पाइप से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर रामानुजगंज करमा कार्यक्रम से लौट रहे युवक की गांव में ही लोहे की पाइप से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, महाराजगंज निवासी नारायण सिंह ने चौकी गणेशमोड़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 15 सितंबर की शाम करीब 7:30 बजे उसका बेटा उपेंद्र सिंह अपने दोस्त नरेंद्र सिंह के साथ गांव के अमर सिंह के घर करमा देखने गया था। कार्यक्रम से लौटते समय रामस्वरूप सिंह के घर के पास उन्हें जयप्रकाश मिला, जिनसे वे बातचीत करने लगे।

विज्ञापन


इसी दौरान रात करीब 9 बजे आरोपी रामस्वरूप वहां आया और बोला कि "यहां क्यों हल्ला कर रहे हो, यहां से जाओ।" उपेंद्र ने जवाब दिया कि वे हल्ला नहीं कर रहे हैं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई। गुस्से में आकर रामस्वरूप अपने घर से लोहे का पाइप लाया और उपेंद्र के सिर पर जानलेवा वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल उपेंद्र को जिला अस्पताल बलरामपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने नारायण सिंह की शिकायत पर आरोपी रामस्वरूप पिता सुदेश्वर सिंह (उम्र 35 वर्ष), निवासी महाराजगंज के विरुद्ध अपराध क्रमांक 127/2025 धारा 103(1) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर लिया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चौकी गणेशमोड़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 16 सितंबर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें