फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरियाबंद: वन अतिक्रमण हटाने गई टीम पर किया हमला, पांच वनकर्मियों को तीन घंटे तक बनाया बंधक, सभी आरोपी गिरफ्तार

Thu, 12 Jun 2025 06:33 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद

सार

गरियाबंद में वन अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर अतिक्रमणकारियों ने हमला कर पांच कर्मचारियों को तीन घंटे तक बंधक बनाया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोहागपुर बिट के पास परसूली मार्ग पर गुरुवार सुबह वन अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम पर अतिक्रमणकारियों ने लाठी-कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और पांच वनकर्मियों को करीब तीन घंटे तक बंधक बनाए रखा। गरियाबंद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सुबह करीब चार बजे डिप्टी रेंजर अशोक सिन्हा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम को सूचना मिली कि कुछ लोग जेसीबी मशीन से वन भूमि पर अवैध कब्जा कर रहे हैं। टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की, तभी अतिक्रमणकारियों ने लाठी, कुल्हाड़ी और लोहे के बाट से हमला कर दिया। 

हमले में डिप्टी रेंजर अशोक सिन्हा, डिप्टी रेंजर सिद्दीकी, डिप्टी रेंजर हरि अर्जुन, फॉरेस्ट गार्ड सिलेश्वर प्रसाद सहित अन्य कर्मचारी घायल हो गए। अतिक्रमणकारियों ने उन्हें बंधक बना लिया। सूचना मिलते ही गरियाबंद थाना प्रभारी ओपी यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित कर वनकर्मियों को सुरक्षित छुड़ाया।
विज्ञापन


पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक ही परिवार के तीन आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार किया और बाद में दो फरार आरोपियों को भी पकड़ लिया। वर्तमान में घटनास्थल पर शांति है। वन विभाग और पुलिस प्रशासन सतर्क है, और आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें