फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप नेता सोनी सोरी पर तरल पदार्थ से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के बस्तर में आदिवासियों की लड़ाई लड़ रही सोनी सोढ़ी पर शनिवार देर रात तरल पदार्थ से हमला किया गया है। समाचार लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उन पर फेंका गया तरल पदार्थ कालिख है या एसिड।
विज्ञापन


हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोढ़ी ने कहा है कि उन पर फेंके गए पदार्थ की वजह से उन्हें काफी जलन हो रही है और इसकी वजह से वो परेशानी में हैं।

पुलिस के अनुसार सोढ़ी पर फेंका गया पदार्थ जला हुआ तेल है। बता दें कि यह सोढ़ी के साथ यह हादसा शनिवार की देर रात करीब 10 से ग्यारह बजे के बीच जब वो मोटरसाइकिल से जगदलपुर की ओर लौट रही थी।
विज्ञापन

तीन युवकों ने किया हमला

बताया जा रहा है कि वो वकील शालिनी गेरा से मिलने गई थी और लौटने के समय उन पर तीन युवकों ने उनका पीछा करते हुए उन पर पदार्थ फेंक दिया। बता दें कि सोनी सोरी आम आदमी पार्टी की छत्तीसगढ़ प्रदेश संयोजक हैं।

उन पर किए गए इस हमले के बाद स्वराज अभियान के नेता योगेंद्र यादव ने राजनाथ सिंह को टैग करते हुए ट्वीट किया कि 'क्या राजनाथ सिंह इस मामले में जेएनयू की तरह चिंता व्यक्त कर पाएंगे?'

Alarming. Soni Sori has been apprehending this attack.
Will @BJPRajnathSingh show half the concern he had about JNU? https://t.co/YZtCQX1Kub— Yogendra Yadav (@_YogendraYadav) February 20, 2016


सोरी पर हुए हमले के बाद उन्हें तुरंत नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जगदलपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें