फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने महिला सरपंच सहित 10  लोगों को अगवा किया

Thu, 21 Sep 2017 04:39 AM IST
एजेंसी/ रायपुर 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने महिला सरपंच और उप सरपंच सहित कम से कम 10 गांववालों का अपहरण कर लिया है। पुलिस ने बताया कि अपहृत महिला सरपंच आत्मसमर्पण कर चुके नक्सली की पत्नी है। उसका पति इस साल अप्रैल में सुकमा में सीआरपीएफ पर हुए बुर्कापाल हमले में शामिल था। 
विज्ञापन


सुकमा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने कहा कि नक्सलियों के एक समूह ने 16 सितंबर की रात को चिंतागुफा गांव में घुसकर गांववालों को बंधक बना लिया। 

जानकारी के अनुसार चिंतागुफा सरपंच पोदियाम मुये, उनका बेटा कोसा, देवर कोमल और गांव की महिला उप सरपंच सहित कम से कम 10 गांववालों को अपहृत कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं नारायणपुर जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए एक आईईडी विस्फोट में एसटीएफ का एक जवान और एक आदिवासी महिला घायल हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें