फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों को निजी आवासीय स्कूलों में मिलेगा मुफ्त प्रवेश,जानें अंतिम तारीख

Sat, 27 Jun 2026 02:47 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

योजना के तहत श्रमिक परिवारों के बच्चों को निजी आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं से 12वीं तक निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 03 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों के लिए सुनहरा अवसर लेकर आई है। योजना के तहत श्रमिक परिवारों के बच्चों को देश एवं प्रदेश के प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं से 12वीं तक निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 03 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


योजना का लाभ उन श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिलेगा, जिनके माता-पिता छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत एवं सक्रिय सदस्य हैं। चयनित विद्यार्थियों को सीबीएसई अथवा आईसीएसई पाठ्यक्रम संचालित प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में अध्ययन का अवसर मिलेगा। 

योजना के तहत चयनित बच्चों की शिक्षा, आवास, भोजन, गणवेश, पुस्तकें एवं अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री का संपूर्ण खर्च श्रम विभाग द्वारा वहन किया जाएगा। पात्र श्रमिक विभाग के आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल और च्वाइस सेंटर के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। साथ ही श्रम विभाग के कार्यालय से सहायता भी प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें