विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह अपने एकदिवसीय प्रवास पर आज राजनांदगांव के दौरे पर हैं। विधानसभा अध्यक्ष विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल, दुर्ग जिले में हुए मासूम से दुष्कर्म के मामले में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अधिकारियों को ऐसे मामलों में संवेदनशील होना पड़ेगा,सेवा सुशासन अभियान के तहत 6 अप्रैल से यह अभियान चलाया जा रहा है उसके संबंध में भी विधानसभा अध्यक्ष ने बयान दिया है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह आज अपने एक दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव जिले के दौरे पर हैं, जहां जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में वह शामिल हो रहे हैं, विधानसभा अध्यक्ष निवास में उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी और आम जनों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि बहुत बड़ी कार्य योजना को लेकर मुख्यमंत्री जी चल रहे हैं।
राजस्व से लेकर गांव के छोटे-मोटे सारे मामले विकास से संबंधित मामले इन सब को लेकर आवेदन लिया जाएगा और आवेदनों का निपटारा एक महीने के अंदर किया जाएगा,इन सब को लेकर मुख्यमंत्री प्रदेश के गांव में औचक निरीक्षण भी करेंगे,मई के महीने में,गांव स्वराज हमारे द्वारा चलाया गया था उसी का यह नया रूप रहेगा है।