फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामानुजगंज: ग्राम आरागाही में धूमधाम से मनाया गया विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का जन्मदिन

Wed, 15 Oct 2025 04:57 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रामानुजगंज

सार

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम आरागाही में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस भव्य आयोजन का नेतृत्व जिला पंचायत के पूर्व सभापति राजेश यादव ने किया।
विज्ञापन
ग्राम आरागाही में धूमधाम से मनाया गया विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम आरागाही में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस भव्य आयोजन का नेतृत्व जिला पंचायत के पूर्व सभापति राजेश यादव ने किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भारी उपस्थिति रही, जिससे माहौल उत्सवमय हो गया।
विज्ञापन


आयोजन की शुरुआत पूजा-अर्चना और हवन से हुई। इसके बाद डॉ. रमन सिंह का वर्चुअल संबोधन प्रसारित किया गया। उन्होंने जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने के लिए सभी का आभार जताया और जनसेवा में सक्रिय बने रहने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों बुजुर्ग महिला-पुरुषों को वस्त्र और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर बुजुर्गों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने आयोजकों को आशीर्वाद दिया।

जन्मदिन की खुशी में जोरदार आतिशबाजी की गई और विशाल केक काटा गया, जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया। इस आयोजन को सामाजिक एकता और जनसेवा का प्रतीक बताया गया। आयोजक राजेश यादव ने कहा कि डॉ. रमन सिंह का जीवन आम जनता के लिए समर्पित रहा है और हम सभी उनके दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि, युवा वर्ग और महिलाएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें