फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup 2025: भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत पर बीजेपी गदगद- बोली- यह अदम्य शक्ति का प्रमाण, जय हो...

Mon, 29 Sep 2025 06:08 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

CG BJP ON Asia Cup 2025:  भारतीय क्रिकेट टीम की इस ऐतिहासिक जीत पर छत्तीसगढ़ बीजेपी खुशी से गदगद है।
विज्ञापन
ग्रॉफिक्स:अमर उजाला डिजिटल - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG BJP ON Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ भारत ने रिकॉर्ड 9वीं बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की। इस मैच में इंडिया ने दिखा दिया कि एशियाई क्रिकेट में उसकी बादशाहत बरकरार रहेगी। भारतीय क्रिकेट टीम की इस ऐतिहासिक जीत पर छत्तीसगढ़ बीजेपी खुशी से गदगद है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने टीम को बधाई और शुभकामनायें दी हैं। इस इतिहास रचने पर किरणदेव ने कहा कि यह जीत भारत की अदम्य शक्ति का प्रमाण है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह भारत की खेल प्रतिभा, अनुशासन और सामूहिक जज्बे का प्रतीक है। खिलाड़ियों ने जिस समर्पण, साहस और उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया है, उसने 140 करोड़ भारतीयों का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है। यह विजय केवल एक खेल उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह नए भारत की ऊर्जा और आत्मविश्वास का भी प्रतीक है। यह सफलता आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी और भारतीय क्रिकेट को विश्व पटल पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  ने पूरी टीम, प्रशिक्षकों और सहयोगी स्टाफ को इस असाधारण सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं। कहा कि यह जीत भारत की अदम्य शक्ति का प्रमाण है। विजयी भारत, गर्वित भारत। एशिया कप-2025 में भारत की शौर्यपूर्ण विजय। 
विज्ञापन


वहीं सीएम साय ने ट्वीट कर लिखा कि एशिया कप-2025 में भारत की शौर्यपूर्ण विजय। फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से पराजित कर हमारी टीम ने न केवल क्रिकेट के मैदान में इतिहास रचा है, बल्कि हर भारतीय हृदय में राष्ट्रगौरव की ज्वाला प्रज्वलित की है। यह जीत हमारे खिलाड़ियों की मेहनत, जज्बे और संकल्प का प्रतीक है। यह संदेश भी है कि जब भारत मैदान में उतरता है, तो केवल खेल ही नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का आत्मविश्वास भी साथ खड़ा होता है। टीम इंडिया के वीरों को हार्दिक बधाई और पूरे देशवासियों को गर्व के इस क्षण पर शुभकामनाएँ।
विज्ञापन

भारत की विजय ही हमारी पहचान है। जय हिंद, जय भारत
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें