फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: मानसून की दस्तक से बदलेगा छत्तीसगढ़ का मौसम, गर्मी पर लगेगा ब्रेक; बारिश-आंधी के आसार

Fri, 05 Jun 2026 10:30 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

देशभर में मानसून की औपचारिक एंट्री के साथ ही छत्तीसगढ़ में भी मौसम का रुख बदलने लगा है। भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में मानसून की औपचारिक एंट्री के साथ ही छत्तीसगढ़ में भी मौसम का रुख बदलने लगा है। भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रगति के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं और इसका असर प्रदेश के मौसम पर भी दिखाई देने लगा है।
विज्ञापन


पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में तापमान में बदलाव दर्ज किया गया। रायपुर और राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक तापमान में बड़ी बढ़ोतरी की संभावना से इनकार किया है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार विभिन्न मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं, जिनके प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और अंधड़ की भी संभावना जताई गई है। हालांकि तापमान में फिलहाल केवल मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


राजधानी रायपुर में शुक्रवार को गर्मी का असर बना रह सकता है। शहर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, लेकिन आसमान में बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं बारिश और तेज हवा चलने की संभावना भी बनी हुई है।

मौसम विभाग का कहना है कि मानसून की आगे बढ़ने की रफ्तार अनुकूल बनी हुई है और आने वाले दिनों में इसका प्रभाव प्रदेश के अधिक हिस्सों में देखने को मिल सकता है। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिलने के साथ मौसम सुहावना होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें