फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सलवाद की मार झेल रहे दंतेवाड़ा में 'ब्लू व्हेल' का खौफ, 30 स्कूली छात्रों के पास मिले ब्लेड

Fri, 15 Sep 2017 12:43 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
ब्लू व्हेल चैलेंज
विज्ञापन
नक्सलवाद की मार झेल रहे छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में चर्चित ब्लू व्हेल गेम का काला साया मंडराने लगा है। यहां कई स्कूली छात्रों को इस गेम की लत लग गई है। पुलिस ने करीब 30 छात्रों को इसके चंगुल से बचाया है। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक स्कूल प्रशासन ने इन सभी छात्रों के पास ब्लेड और दूसरी धारदार चीजें बरामद की हैं।
विज्ञापन


छात्रों ने ये सभी चीजें चैलेंज को पूरा करने के लिए एकत्रित की हुई थीं। एएसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि सभी छात्रों को काउंसिलिंग के लिए भेज दिया गया है। पल्लव ने बताया कि ब्लू व्हेल खेलने वाले सभी बच्चों में इसका भ्रम था कि उनकी निजी परेशानियां इससे हल हो सकती हैं और इसी वजह से वे इसे खेल रहे थे।

पढ़ें: ब्लू व्हेल गेम ने ली बच्चे की जान, सुसाइड नोट में लिखा-' मुझसे कोई प्यार नहीं करता'

छात्रों ने पुलिस को अपनी परेशानियां भी बताई। एक छात्र को लगता था कि गेम को खेलने से उसके पिता शराब छोड़ देंगे। वहीं एक छात्रा जल्द शादी के विरोध में इसे खेलने लगी थी। एएसपी का मानना है कि बच्चों को गेम के बारे में इंटरनेट और अखबारों से जानकारी मिली है।
विज्ञापन


बता दें कि इस गेम को खेलने की सनक में देशभर में कई युवा अपनी जान गंवा चुके हैं। हाल ही में तमिलनाडु के मदुरै में एक 19 साल के लड़के का शव घर में पंखे से लटका मिला था। रूस से शुरू हुई इस गेम में खुद को नुकसान पहुंचाकर ही टास्क पूरे होते हैं, जिसके करीब 50 लेवल हैं। हर लेवल पर किया गया प्रयास प्रूफ के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है और उसे सोशल मीडिया पर शेयर भी किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें