फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: बलरामपुर के भुतही मोड़ में सड़क निर्माण करवाने के लिए 250 सुरक्षाकर्मी तैनात, नक्सली हमले की आशंका

Sun, 17 Apr 2022 10:11 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर

सार

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के चुचुना और पुंडाग के नक्सल प्रभावित गांवों को जोड़ने के लिए सड़क निर्माण के दौरान सुरक्षा प्रदान करने के लिए भूतही मोड़ गांव में सीआरपीएफ के संयुक्त कार्यबल का एक शिविर स्थापित किया गया।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर के भुतही गांव में सड़क निर्माण - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के संवेदनशील जिले बलरामपुर के भुतही मोड़ गांव में सड़क निर्माण करवाने के लिए प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। दरअसल, बलरामपुर जिले के चुचुना और पुंडाग के नक्सल प्रभावित गांवों को जोड़ने के लिए सड़क निर्माण के दौरान सुरक्षा प्रदान करने के लिए भूतही मोड़ गांव में सीआरपीएफ के संयुक्त कार्यबल का एक शिविर स्थापित किया गया। बलरामपुर के एसपी के अनुसार सड़क निर्माण कार्य को बिना बाधा के एवं सही समय पर पूरा करने के लिए 250 सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। इस मानसून से पहले काम पूरा करने का लक्ष्य है। वहीं बलरामपुर के कलेक्टर ने कहा कि भुतही मोड़ में स्थापित सुरक्षा शिविर ने क्षेत्र के लोगों और प्रशासन के अधिकारियों को भी सुरक्षा प्रदान की है। अगले 15-20 दिनों में इलाके में बिजली भी पहुंच जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें