फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: चार नदियों में डिस्चार्ज डाटा कलेक्शन मॉनिटरिंग सिस्टम लगाने 4.63 करोड़ की स्वीकृति

Fri, 29 Aug 2025 04:38 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य की चार प्रमुख नदियों में डिस्चार्ज डाटा कलेक्शन मॉनिटरिंग सिस्टम स्थापित करने के लिए 4 करोड़ 63 लाख 24 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। यह सिस्टम महानदी, केलो, ईब और खोरंगा नदियों में लगाया जाएगा।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य की चार प्रमुख नदियों में डिस्चार्ज डाटा कलेक्शन मॉनिटरिंग सिस्टम स्थापित करने के लिए 4 करोड़ 63 लाख 24 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। यह सिस्टम महानदी, केलो, ईब और खोरंगा नदियों में लगाया जाएगा।

जल संसाधन विभाग के अनुसार, यह रियल टाइम नॉन-कॉन्टेक्ट डिस्चार्ज मॉनिटरिंग सिस्टम होगा, जिसके माध्यम से नदियों के जल प्रवाह का सटीक आंकड़ा एकत्र किया जा सकेगा। योजना के कार्यों को पूर्ण कराने के लिए महानदी भवन मंत्रालय से मुख्य अभियंता, महानदी-गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

अधिकारियों का मानना है कि इस सिस्टम से नदियों के जलस्तर, प्रवाह और बाढ़ प्रबंधन से जुड़ी जानकारी समय पर उपलब्ध होगी, जिससे जल संसाधनों का बेहतर प्रबंधन संभव होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें