फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: जगदलपुर में नए मुख्य अभियंता कार्यालय के लिए 35 पदों पर स्वीकृति, आदेश जारी

Sat, 18 Jan 2025 07:08 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ शासन की ओर से जल संसधान विभाग अंतर्गत जगदलपुर में नवीन मुख्य अभियंता कार्यालय के लिए 35 पदों पर स्वीकृति प्रदान की गई है। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
महानदी भवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ शासन की ओर से जल संसधान विभाग अंतर्गत जगदलपुर में नवीन मुख्य अभियंता कार्यालय के लिए 35 पदों पर स्वीकृति प्रदान की गई है। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार अधीक्षण कार्यालय जगदलपुर में अधीक्षण अभियंता (सिविल) और यांत्रिकी प्रशासकीय अधिकारी के एक-एक पद, कार्यपालन अभियंता (सिविल) के दो पद शामिल हैं। 
विज्ञापन


इसी प्रकार सहायक अभियंता (सिविल) के तीन पद, वरिष्ठ लेखा अधिकारी, मुख्य मानचित्रकार (सिविल) एवं मानचित्रकार (सिविल) के एक-एक पद, सहायक ग्रेड-1 के दो पद, सहायक मानचित्रकार (सिविल) के एक पद, सहायक ग्रेड-2 के 4 पद, सहायक ग्रेड-3 के पांच पद, स्टेनो टायपिस्ट के दो पद, वाहन चालक के तीन पद, भृत्य लेवल-1 के छह पद और चौकीदार एवं फर्राश के लिए एक-एक पद की स्वीकृति प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें