फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुकमा: आरक्षक संवर्ग भर्ती में चयनित 6 अभ्यर्थियों को सौंपे गए नियुक्ति आदेश, एसपी ने दी बधाई

Fri, 26 Dec 2025 03:43 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा

सार

सुकमा जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
6 अभ्यर्थियों को सौंपे गए नियुक्ति आदेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुकमा जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान चयनित 06 अभ्यर्थियों को पुलिस अधीक्षक सुकमा किरण चव्हाण (IPS) द्वारा नियुक्ति आदेश सह ज्वाइनिंग लेटर प्रदान किए गए।

विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने नव-नियुक्त आरक्षकों को बधाई दी और कहा कि पुलिस बल में सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज और देश के प्रति जिम्मेदारी है। उन्होंने नव-नियुक्त आरक्षकों से अनुशासन, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपेक्षा व्यक्त की।

गौरतलब है कि जिला सुकमा में आरक्षक संवर्ग (जीडी/ट्रेड) भर्ती परीक्षा वर्ष 2023-24 के अंतर्गत कुल 135 पदों के लिए चयन सूची पूर्व में जारी की जा चुकी है। प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत शेष चयनित अभ्यर्थियों के चरित्र सत्यापन एवं दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया वर्तमान में जारी है। अधिकारियों के अनुसार सभी औपचारिकताएं पूर्ण होते ही शेष अभ्यर्थियों को भी चरणबद्ध तरीके से नियुक्ति आदेश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


पुलिस विभाग का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी एवं नियमानुसार पूर्ण किया जा रहा है, ताकि योग्य अभ्यर्थियों को समय पर नियुक्ति मिल सके। नव-नियुक्त आरक्षकों को शीघ्र ही प्रशिक्षण प्रक्रिया से भी जोड़ा जाएगा, जिससे वे फील्ड ड्यूटी के लिए तैयार हो सकें। इस अवसर पर डीएसपी मनीष रात्रे, डीएसपी मोनिका श्याम, रक्षित केंद्र सुकमा के रक्षित निरीक्षक रवि उपाध्याय सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें