फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: खलिहान में रखे धान खरही में असमाजिक तत्वों ने लगाई आग, 20 क्विंटल धान और पैरा जलकर खाक

Thu, 21 Nov 2024 05:35 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सार

सरगुजा जिले में खलिहान में रखे धान खरही में असमाजिक तत्वों ने आग लगा दी। इस आगजनी की घटना के कारण खलिहान में रखे 20 क्विंटल धान पेड़ और पैरा जलकर खाक हो गया।
 
विज्ञापन
असामाजिक तत्वों ने लगाई आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम अरगोती में किसान कृष्णा प्रसाद साहू के खलिहान में रखे धान खरही में किसी असमाजिक तत्वों ने आग लगा दी। इस आगजनी की घटना के कारण खलिहान में रखे 20 क्विंटल धान पेड़ और पैरा जलकर खाक हो गया। खलिहान में आगजनी की यह दूसरी घटना है। दो दिन पूर्व ही लखनपुर थाना क्षेत्र में ग्राम विनिया में एक किसान के धान और पैरा में आग लगा दी गई थी। जिससे उसका काफी नुकसान हुआ था और अब फिर से किसान के खलिहान में आगजनी की घटना घटित हुआ। लगातार ऐसी घटना से किसान चिंतित है और वह पुलिस प्रशासन से अपनी फसल की सुरक्षा को लेकर गुहार लगा रहे हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक़ गत बुधवार की रात लखनपुर विकासखंड के ग्राम अरगोती में किसान कृष्णा प्रसाद साहू के खलिहान में रखें धान खरही में किसी अज्ञात लोगों ने आग लगा दिया।आगजनी कि इस घटना में 20 क्विंटल धान ,4 ट्रैक्टर पैरा और 2 पेड़ जलकर खाक हो गया। सूचना पर डायल 112  की टीम मौके पर पहुंची हुई थी। किसान ने स्थानीय लोगों की मदद से बोर से पाइप जोड़कर किसी तरह आग पर काबू पाया और खलिहान से 3 खरही धान को हटाया गया। 

किसान कृष्ण प्रसाद साहू ग्राम अरगोति निवासी अपने खेत से धान की कटाई कर मिसाई  हेतु धान को 4 अलग अलग खरही बना कर रखा था तथा कुछ धान की मिसाइ भी कर लिया था। बुधवार की  रात लगभग 11:30 बजे खलिहान में धान खरही में किसी ने आग लगा दिया,देखते ही देखते आग की चपेट में बीस क्विंटल धान,चार ट्रैक्टर पैरा,दो पेड़ चपेट में आ गए और जलकर राख हो गया।इस घटना से किसान को हजारों रुपए की छती हुई है। किसान पुत्र अजय साहू ने शंका जाहिर करते हुए बताया कि द्वेषपूर्ण भावना से अज्ञात लोगों द्वारा धान खरही में आग लगाई है।किसान ने दोषियों पर कार्रवाई करते हुए क्षतिपूर्ति की मांग शासन प्रशासन से की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें